क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:क्या यह बात सही है कि समस्तीपुर जिला के प्रखण्ड मोहनपुर के ग्राम राजपुर जौनापुर में 05 अतिपिछड़ा एवं दलित परिवार का पक्का घर जो बख्तियारपुर-ताजपुर फोर लेन पुल -सह-सड़क के किनारे उनके निजी भूमि में बना हुआ था, वर्ष 2024 में आयी गंगा नदी के भीषण बाढ़ में पानी के अत्यधिक दबाव के कारण फोर लेन टूट जाने के फलस्वरूप तेज बहाव में पूर्णतः बह गया तथा वहॉ 10-15 फीट गहरा गढ़ढ़ा बन गया है, तथा उनके द्वारा अंचलाधिकारी मोहनपुर को इस आशय का आवेदन देने के पश्चात उनके मकान का पुनर्निर्माण का सरकार की ओर से किसी तरह का प्रावधान नहीं रहने की बात कही जा रही है, तथा पाँचों परिवार खुले आकाश के नीचे जीवनबसर करने को मजबूर है, ऐसी परिस्थिति में क्या सरकार इन पाँचों परिवार के भवन का पुनर्निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?