क्या मंत्री,गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि सुपौल जिला के पिपरा बाजार में दिनांक 17.1.2025 को श्री दीपनारायण पोद्दार की हत्या सरे बाजार गोली मारकर अपराधियों द्वारा कर दी गयी परंतु आज तक न तो अपराधियों को गिरपफ्तार किया गया है और न ही परिवार को पर्याप्त सुरक्षा एवं सरकार से देय सहायता उपलब्ध करायी गयी है, यदि हां तो कब तक सरकार श्री पोद्दार के हत्यारों को गिरफ्तार करने एवं परिवार को देय आवश्यक सुरक्षा एवं सहायता उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?