क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बिहार में मनरेगा के तहत निबंधित कंप्यूटर ऑपरेटरों को सिर्फ 11340/- रुपए प्रति माह मानदेय मिलता है जो राज्य के न्यूनतम मजदूरी दर से भी कम है;2.क्या यह बात सही है कि इतने कम मानदेय होने, ईपीएफ कटौती नहीं होने, मेडिकल सुविधा नहीं मिलने के कारण कंप्यूटर ऑपरेटरों का परिवार आर्थिक एवं मानसिक समस्या से जूझ रहा है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार कंप्यूटर ऑपरेटरों के मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?