क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत खरीक प्रखंड के ढोढ़िया दादपुर पंचायत के कालूचक स्वा० उपकेन्द्र में नदी थाना कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि खरीक नदी थाना का अपना भवन नहीं होने के कारण दोनों विभाग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार नदी थाना का नया भवन बनाने का विचार रखती है; हाँ, तो कबतक नहीं तो क्यों ?