क्या मंत्री, गृह विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के मनिहारी प्रखण्ड अन्तर्गत मनिहारी अनुमण्डल का गठन 30 सितम्बर, 1994 को किया गया है, लेेकिन अबतक अनुमण्डलीय कारा की स्थापना नहीं की गई है; यदि हाँ, तो क्या सरकार मनिहारी अनुमण्डल में अनुमण्डलीय कारा की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?