क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि 2025 के पूर्व हिन्दी माध्यमों के विद्यालयों में रविवार को तथा उर्दू माध्यमों के विद्यालयों में शुक्रवार को अवकाश होता था;2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2025 के छुट्टी कैलेंडर में हिन्दी एवं उर्दू माध्यम के विद्यालयों के लिये रविवार को ही अवकाश घोषित किया है जिससे उर्दू माध्यम विद्यालयों में पढ़नेवाले अल्पसंख्यक बच्चों को कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार वर्ष 2025 के छुट्टी कैलेंडर को उर्दू माध्यम के विद्यालयों के लिये पूर्व की भांति संशोधित करने का विचार रखती है; हां, तो कब तक, नहीं तो क्यों ?