क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत तरैया विधान सभा क्षेत्र के ईशुआपुर, तरैया एवं पानापुर प्रखंड में समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत ICDS कार्यालय का अपना भवन नहीं रहने के कारण ् पदाधिकारी,कर्मचारी एवं आम लोगों को कार्य करने में कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त प्रखंडों में ICDS कार्यालय का अपना भवन निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?