क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिलान्तर्गत हरलाखी प्रखण्ड में उमगांव चौक से भाया हिसार चौक बेनीपट्टी सड़क में त्योंथ पंचायत (खनुआ टोला) के समीप स्थित पुल क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे कभी भी गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पुल को कबतक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?