क्या मंत्री, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के सुगौली विधान सभा क्षेत्र के प्रखण्ड रमगढवा ग्रा0 पो० जैतापुर में अवस्थित झील और विभिन्न प्रजाति की देशी एवं विदेशी पक्षियों का विचरण स्थल है ; यदि हाँ तो सरकार उसे पक्षी विहार के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?