क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला के रभगढ़वा प्रखंड अन्तर्गत ब्रहम बाबा के मंदिर से अच्छा नदी तक मवियारी नाला का सफाई नहीं होने के कारण ग्राम+पो0 जैतापुर, अहिरौलिया, सिंगासनी बेला, तक बरसात में जल-जमाव होता है जिससे किसानों के खेत में लगी फसल नष्ट हो जाती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त नाला का सफाई कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?