क्या मंत्री,जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के प्रखंड सुगौली में स्थित बुढ़ी गंडक नदी से प्रत्येक वर्ष बाढ आने से ग्राम पं०-लालपरसा सहित अनेकों गांव में किसानों की फसल नष्ट हो जाती है यदि हाँ, तो सरकार ग्राम लाल परसा में कब तक रिंग बांध का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?