क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत फलका प्रखण्ड में प्राथमिक विद्यालय तुर्की भंगाहा का भवन जर्जर रहने के कारण कभी भी दुर्घटना घट सकती है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त विद्यालय हेतु नया भवन बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?