क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिलान्तर्गत प्रखंड रफीगंज के नगर पंचायत के वार्ड नं0-8, बड़ी दुर्ग स्थान के पीछे +2 राजकीयकृत बालिका उच्च विद्यालय रफीगंज में पढ़ने वाले बच्चों की संख्या लगभग 2500 है जबकि बच्चों के पढ़ने हेतु मात्र 8 कमरा है, जिसका भवन काफी जर्जर है जिससे किसी घटना होने की आशंका बनी रहती है एवं उक्त विद्यालय के प्रांगण में काफी मात्रा में भवन निर्माण हेतु जमीन भी उपलब्ध है यदि हाँ तो सरकार कबतक बच्चों के पढने हेतु उक्त विद्यालय में अतिरिक्त कमरों के निर्माण का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?