क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि सारण जिला अन्तर्गत प्रखण्ड लहलादपुर पंचायत दयालपुर ग्राम-गुलंरबगा में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की स्वीकृति प्रदान विद्यालय का भवन नहीं बनाया गया है और दूसरे विद्यालय में Tag कर संचालित किया जा रहा है; जिससे दुरी के कारण बच्चो को प्राथमिक शिक्षा से वंचित रह जाना पर रहा है; यदि हाँ, तो क्या सरकार उक्त गुलरबगा गाँव में प्राथमिकी विद्यालय भवन का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?