क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत फलका प्रखण्ड में डॉ० लक्ष्मी नारायण सुधासु उच्च माध्यमिक विद्यालय लगभग 65 वर्ष पुराना है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त विद्यालय लगभग तीन एकड़ में फैला हुआ है परंतु विद्यालय का भवन जर्जर स्थिति में है और चहारदीवारी नहीं रहने के कारण आवारा पशुओं विद्यालय कैम्पस में घुमते रहते हैं;3. क्या यह बात सही है उक्त विद्यालय से मुख्य सड़क का रास्ता भी कच्चा है जिसके कारण वर्षा में आने-जाने लायक नहीं रहता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार उक्त विद्यालय का भवन, चहारदीवारी तथा सड़क कब तक बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यो?