क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि बक्सर जिला के इटाढ़ी प्रखंड अनतर्गत 1. उर्दू प्राथमिक विद्यालय इतादी 2. मध्य विद्यालय महिला 3. मध्य विद्यालय डिहारिया सहित दस विद्यालय अवस्थित है2.क्या यह बात सही है कि उपर वर्णित विद्यालयों के भवन जर्जर स्थिति में है, जिसके कारण बच्चों के पठन-पाठन में कठिनाई होती है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उपर वर्णित विद्यालयों के भवन निर्माण कर चहारदीवारी करने का विचार रखती है; यदि हॉ, तो कब तक, नही तो क्यों?