क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिला के नारायणपुर प्रखंड में अवस्थित जे०पी० कॉलेज जो कि एक डिग्री कॉलेज है; में न ही चहारदीवारी है और न ही आनुपातिक भवन है, जिसके वजह से पठन-पाठन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त डिग्री कॉलेज का अतिरिक्त भवन और चहारदीवारी बनाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?