क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि गयाजी जिलान्तर्गत पथ प्रमण्डल-01, गयाजी द्वारा आरसीपीएलडब्लयूईए योजनान्तर्गत पैकेज सं0-बीआर12आरसी-307 के तहत अतरी-जेठियन सड़क के द्वितीय कि0मी0 से सरेन तक 14.5 कि0मी0 सड़क का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य किया जाना था; परन्तु कार्य समाप्ति की निर्धारित समय-सीमा समाप्त होने के उपरान्त भी उक्त सड़क का कार्य अब तक अधूरा एवं गुणवत्ता विहीन है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क का निर्माण कार्य कब तक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?