क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि—1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिले में शाहपुर प्रखंड के तियर पंचायत में बिहिया–तियर मुख्य मार्ग से मनियारा आहर होते हुए काली मंदिर से महादलित टोला तक जाने वाली सड़क कच्ची अवस्था में है तथा आहर पर पुलिया नहीं रहने के कारण वर्षा ऋतु में संपर्क पूरी तरह बाधित हो जाता है; यदि हाँ, तो सरकार उक्त मार्ग को स्वीकृत कर सड़क एवं पुलिया का निर्माण कार्य कबतक प्रारंभ करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?