क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि खगड़िया जिला अंतर्गत एन.एच.-31 खगड़िया शहर की ओर जाने वाले गंडक पुल के बॉए नरपफ ढाला ;एप्रोच सड़कद्ध नहीं रहने के कारण सदैव दुर्घटना होती रहती है इस सड़क के किनारे रहीमपुर उत्तरी, रहीमपुर मध्य तथा रहीमपुर दक्षिणी का आवागमन है;2. क्या यह बात सही है कि एन.एच.-31 को फोर लाईन बनने के बाद गंडक पुल के बॉए ओर से एप्रोच नहीं रहने के कारण आम आदमी/छात्रा-छात्राओं को गंडक पुल के दाहिना तरफ ढाला का उपयोग करना पड़ता है जिससे बराबर दुर्घटना होती रहती है;3. यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार एन.एच.-31 गंडक पुल खगड़िया की ओर जाने वाले मार्ग के बॉये तरपफ ढाला (एप्रोच सड़क) निर्माण कार्य कराने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?