क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी प्रखण्ड के हरिमुढ़ी पंचायत के रसाढ़ होते हुए अररिया जिला के सीमा की ओर जानेवाली पथ में बोतल टोला घाट पर पुल नहीं रहने के कारण एवं रामनगर फरसाही पंचायत के जीवछपुर से बघवा जानेवाली पथ में जीवछपुर संथाल टोला स्कूल के दक्षिण जीवछपुर धार पर पुल नहीं रहने के कारण उक्त पंचायतों के ग्रामीणों का आवागमन बाधित है, जबकि उक्त पंचायतों के घाट के दोनों तरफ सड़क निर्मित है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त दोनों घाटों पर कबतक आर.सी.सी. पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?