क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि पटना जिला अंतर्गत दुल्हिन बाजार प्रखंड में मुख्य बाजार से पाली की ओर और नबीनगर से उत्तर की तरफ मुख्य सड़क के किनारे नाला नहीं होने से जलजमाव की समस्या हो रही है;क्या यह बात सही है कि पालीगंज नगर पंचायत स्थित पुरनी सरैया तथा महाबलीपुर रोड स्थित सरसीं में मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण नहीं होने से जलजमाव की काफी समस्या हो रही है;यदि उपरोक्त दोनों खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त स्थलों और मुख्य सड़क के किनारे नाला निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?