क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि लखीसराय जिला के सिकंदरा डिविजन के अंतर्गत मोरवे डैम से कजरा तक जाने वाली नहर तथा इसके शाखा नहर कच्ची रहने के कारण कई जगह टूट गया है, जिस कारण सिंचाई करने में परेशानी होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त डैम से निकलने वाली नहर का कबतक पक्कीकरण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?