क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि - क्या यह बात सही है कि किशनगंज जिला के दिघलबैंक प्रखण्ड के सिंघीमारी पंचायत अंतर्गत पल्सा,बालुवाडांगी ,डाकुपारा सहित कई गाँव को मुख्यधारा से जोड़ने एवं नेपाल सीमा से सटे रहने के कारण प्रशासनिक विधि व्यवस्था संधारण एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए पल्सा घाट स्थित कॉल कंनकई नदी मे उच्च स्तरीय आर० सी० सी० पुल नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त स्थान पर पुल का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?