क्या मंत्री, लघु जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के एकंगर सराय प्रखंड के करणगंज डाक स्थान से भगतपुर तक पईन की पिछले 10 वर्षो से खुदाई नहीं होने से पईन में गाद भर गया है जिससे खरीफ फसल का पटवन बाधित होता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित पईन की खुदाई कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?