क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पूर्वी चम्पारण जिला अंतगर्त रक्सौल प्रखंड के जोकियारी पंचायत के चिकनी चौक के पास GBC कैनाल पर स्थित पुल जर्जर होने के कारण इस पर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित होने से आमजनों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक उक्त पुल का निर्माण करवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?