Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2337Starred Question Listed

दोषियों पर करवाई करना

श्रीमती शालिनी मिश्रा (15) (केसरिया) पथ निर्माण 26 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

स्थानीय  दैनिक समाचार पत्र में दिनांक 01.02.2025 को प्रकाशित  “डुमरिया घाट के नए पुल का निर्माण वर्षों से अधूरा, हादसे की आशंका” शीर्षक को ध्यान में रखते हुए क्या मंत्री, पथ निर्माण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि ईस्ट एंड वेस्ट कोरिडोर के एन०एच० 27 पर गोपालगंज एवं पूर्वी चंपारण को जोड़ने वाली डुमरिया घाट पुल का निविदा वर्ष 2022 में 137 करोड़ की लागत से की गयी थी;2. क्या यह बात सही है कि डुमरियाघाट के नये पुल का निर्माण कार्य वर्षोे से अधुरा है;3. क्या यह बात सही है कि डुमरियाघाट पुल से पूर्वी चंपारण पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, छपरा, सिवान, सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फररपुर से गाड़ियों का आवागमन होता है, पुराना पुल 1969 की बनी है जो क्षतिग्रसत होने के कारण आये दिन वाहनों का जाम रहता है;4.यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या  सरकार नए पुल के निर्माण कराते हुए विलंब करने वाले दोषी एजेंसी एवं पदाधिकारी पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 मार्च, 2025
Member
श्रीमती शालिनी मिश्रा (15) (केसरिया)
Department
पथ निर्माण
Ministry
पथ निर्माण
MLA Profile
SHALINI MISHRA (15)
SHALINI MISHRA (15)
First-Time Elected
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Kesaria - East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
22 Nov 1973
Address
Vill. and Thana-Medan Sirsia, Anchal and Thana-Kalyanpur, District-East Champaran (Motihari), 845426