क्या मंत्री, ग्रामीण विकास विभाग, यह बतलाने का कृपा करेगे की-क्या यह बात सही है कि जीविका दीदीयों द्वारा ग्रामीण महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओ का प्रचार-प्रसार करने में अहम भूमिका रहती हैं;क्या यह बात सही है कि जीविका दीदीयों का मानदेय उनके कार्य के अनुरूप नही मिलने के कारण उनको अपना जीविका चलाने में परेशानी होती है;यदि उपर्युक्त खंडो के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो क्या सरकार जीविका दीदीयों की मानदेय में वृद्धि करने का विचार रखती हैं, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?