क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे किः- क्या यह बात सही है कि नेपाल के भीम नगर बराज से भारी मात्रा में बांध के माध्यम से प्रति वर्ष पानी छोड़े जाने केे कारण कोशी क्षेत्र सहित समस्त बिहार को प्रति वर्ष काफी जानमाल की क्षति पहुंचती है, यदि हाॅ तो सरकार नदियों को आपस में जोड़ते हुए कोसी नदी पर भारतीय क्षेत्र में कबतक उच्च क्षमता वाले बैराज/जलाषय का निर्माण कराकर इस समस्या के स्थाई समाधान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?