क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि अररिया जिला के नरपतगंज प्रखंड से भरगामा प्रखंड तक जाने वाली नरपतगंज नगर पंचायत स्थित NH 57 से खरसाही नहर पर शंकरपुर पंचायत के गजवी गांव स्थित 84 आर.डी. तक पक्की सड़क बना हुआ है , परंतु उसके आगे 5 किलोमीटर तक कच्ची एवं गड्ढा नुमा सड़क होने के कारण NH 327 E तक जाने में स्थानीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है ; यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित 5 किलोमीटर कच्ची एवं गड्ढ़ानुमा सड़क को कब तक पक्कीकरण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?