Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2327Starred Question Listed

करवाई करना

श्री मनोज कुमार यादव (16) (कल्याणपुर) जल संसाधन 26 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिलान्तर्गत प्रखण्ड मोतिहारी में रूलही बाजार भाया मुशहर टोली से धरमुआ यादव टोला तक वार्ड नं0-06 में पड़ने वाले नयका टोला लपु नहर के सेवा पथ पर एवं सिरसा उप वितरणी के 0.30 कि०मी० के निकट बिना अनापति प्रमाण पत्र (एन.ओ.सी.) के नहर के सेवा पथ पर कार्य कराया जा रहा  है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त नहर के सेवा पथ में संवेदक द्वारा मिट्टी डाली जा रही है, वह नहर के चार्ट लैंड से ही ली गई है, जिस कारण निकटवर्ती किसानों में आक्रोश व्याप्त है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार उक्त वर्णित नहर के चार्ट लैंड को क्षतिग्रस्त करने वाली संलिप्त  दोषियों के विरुद्ध कौन सी कार्रवाई करने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 मार्च, 2025
Member
श्री मनोज कुमार यादव (16) (कल्याणपुर)
Department
जल संसाधन
Ministry
जल संसाधन
MLA Profile
Manoj Kumar Yadav (16)
Manoj Kumar Yadav (16)
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Kalyanpur - East Champaran (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
15 May 1974