क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियां जिला अन्तर्गत ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमण्डल बायसी अधीन वैसा प्रखण्ड के ‘‘मीरपुर हाट से सिंधिया जाने वाली सड़क बहुत सी जर्जर अवस्था में हैं ;2. क्या यह बात सही है कि उक्त सड़क अभी 05 वर्ष के अनुरक्षण अवधि में है लेकिन मरम्मति का कार्य नहीं कराया गया है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़क के मरम्मति कार्य के साथ-साथ लापरवाही बरतने वाले संवेदक पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?