क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि रोहतास जिला के करगहर प्रखंड के ग्राम अरूहीं से ग्राम बालापुर को जोड़ने वाली सडक जो कि अगरेर डुमरा पथ से लिंक्ड है जिसकी लंबाई करीब 2.5 किमी (लिंक पथ सहित) है यह पथ अत्यंत ही जर्जर है तथा आवागमन बाधित है, यह पथ दिनांक 31.03.2024 तक के पंचवर्षीय रूटीन अनुरक्षण अवधि से बाहर है, यदि हाँ, तो सरकार अरूहीं बालापुर पथ का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क उन्नयन योजना के तहत (MMGSUY) कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?