क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि -1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत डण्डखोरा प्रखंड के मुस्लिम टोला से संगत टोला पथ सहित कदवा तथा आजमनगर प्रखंड की दो दर्जन ग्रामीण कार्य विभाग की पथें कटिहार -बारसोई रेलखंड के दोहरीकरण कार्य में 12टन क्षमता से अधिक के वाहनों के आवागमन के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे आम जनता को आवागमन में परेशानी हो रही है, यदि हां तो सरकार उक्त पथों का जीर्णोद्धार कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?