स्थानीय दैनिक समाचार-पत्र दिनांक 05 फरवरी 2026 में प्रकाशित समाचार के शीर्षक “चनपटिया सीएचसी में रैबीज का टीका खत्म, खाली हाथ लौट जा रहे हैं मरीज” के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रैबीज का टीका उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण कुत्ता, सियार, बंदर आदि के काटने से मरीजों का ईलाज नहीं हो रहा है,यदि हाँ तो सरकार उक्त केंद्र में रैबीज टीका तत्काल उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?