क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गोपालगंज जिला के सतरघाट से बंगरा घाट तक गंडक नदी में गाद भर जाने के कारण नदी की धारा किनारे से बहती है; जिस कारण आवासित वस्तियों में कटाव या बाढ का खतरा बना रहता है, यदि हाँ तो सरकार पायलट चैनल के तहत उक्त स्थल पर नदी की गाद की सफाई कार्य कब तक कराने की विचार रखती है, नहीं तो क्यों?