क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला अंतर्गत बिहार शरीफ बड़ी पहाड़ी वार्ड नं0- 20 में अवस्थित श्री राजकुमार चौधरी के घर से शिवबालक प्रसाद के घर तक नाला एवं पहुंच पथ नहीं होने से वहां के लोगों को बरसात सहित अन्य दिनों में काफी कठिनाई होती है, यदि हां, तो सरकार कबतक उक्त् स्थान पर नाला सहित पीसीसी ढलाई करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?