क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि नालंदा जिला के हिलसा कार्य प्रमंडल अंतर्गत इस्लामपुर प्रखंड के इचहोस से तकियापर दलित बस्ती तक एवं खोरमपुर रोड से महादेव बिगहा तक ग्रामीण सड़क कच्ची एवं जर्जर अवस्था में है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त दोनों सड़क पक्की नहीं रहने से क्रमशः 2000 एवं 700 की आबादी को आवागमन में कठिनाई हो रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त सड़कों को पक्कीकरना कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?