क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है की पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत आदापुर प्रखण्ड के आदापुर थाना से नकरदेई तक की सड़क लगभग 9.8 किलोमीटर क्षतिग्रस्त है, जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, यदि हां, तो सरकार उक्त सड़क का जीर्णोद्धार कब तक करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?