क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगेे कि:- क्या यह बात सही है कि सहरसा जिला अंतर्गत महिषी प्रखंड के नहरवार पंचायत में धेमरा नदी पर करोड़ों की लागत से उच्च स्तरीय पुल का निर्माण छः वर्ष पहले ही शुरू किया गया था परन्तु एप्रोच पथ के अभाव में वर्तमान में पुल बेकार पड़ा है और पूर्वी दिशा में भूमि अधिग्रहण की समस्या के कारण पथ का निर्माण नहीं हुआ है, यदि हाँ , तो सरकार भूमि अधिग्रहण की समस्या को दूर करते हुए एप्रोच पथ का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?