क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, बतलाने का कृपा करेंगे कि -1. क्या यह बात सही है कि अरवल जिलान्तर्गत अरवल प्रखंड के एन०एच०-139 से रामपुर बीना तक एवं एन०एच०-139 से दूना छपड़ा तक 20-30 टन क्षमता वाले ओवर लोड ट्रक चलने के कारण उक्त दोनों सड़के अत्यंत जर्जर हो गया है जिससे आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़को का पुनर्निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है नहीं तो क्यों?