क्या मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मेरे विधान सभा क्षेत्र कल्याणपुर जिला पूर्वी चम्पारण अन्तर्गत अंचल कल्याणपुर में दक्षिणी गवन्द्रा पंचायत के वार्ड नं0-01 कोईरगॉवा अनुसूचित जाति बस्ती में जूठन राम के घर से चुनु तिवारी के घर तक 500 मी0 में 250 के करीब संख्या में महादलित परिवार निवास करते है अभी तक इनलोगों की बस्ती में सड़क नहीं है क्योकि इनके बस्तियों में सरकारी जमीन उपलब्ध नही है,यदि हाँ,तोसरकार उक्त महादलित बस्ती में महादलित क्रयनीति के तहत् सड़क निर्माण हेतु वहॉ के रैयतों से भूमिक्रय करने का विचार रखती है, हॉ, तो कब तक नही तो क्यों?