क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि दरभंगा जिलान्तर्गत केवटी शहर में सरकारी बस पड़ाव नहीं रहने के कारण सरकारी बस सड़क पर लगने से जाम की समस्या बनी रहती हैं जबकि बस पड़ाव हेतु सरकारी भूमि उपलब्ध हैं ; यदि हाँ तो सरकार केवटी शहर में कब तक बस पड़ाव बनाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?