क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1.क्या यह बात सही है कि किशानगंज जिलान्तर्गत पोठिया प्रखंड के दामलबाड़ी पंचायत के वार्ड नं0-05 (देहलबाड़ी पश्चिम टोला) एवं वार्ड नं0-06 (देहलबाड़ी पुरब टोला) में हर घर नल का जल का कार्य अब तक अपूर्ण है, और इस संबंध में स्थानीय अधिकारियों को ग्रामीण द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी पेयजल की आपूर्ति नहीं करायी गयी है, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त वार्ड में जल की आपुर्ति एवं शिशिलता बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?