क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि सिवान जिला अन्तर्गत बसंतपुर नगर पंचायत में आजतक यात्री शेड, टैक्सी स्टेंड, सम्राट अशोक भवन का निर्माण नहीं हो सका है, जिसके कारण आमजनता को कठिनाई होती है, यदि हाँ तो सरकार कबतक बसंतपुर नगर पंचायत में टैक्सी स्टैण्ड, सम्राट अशोक भवन और यात्री शेड का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?