क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-क्या यह बात सही है कि जुर्मइ जिला अंतर्गत सदर अस्पताल जमुई में ईसीजी और अल्ट्रासाउंड मशीनें वर्षो से विशेषज्ञ टेक्नीशियन व डॉक्टर के अभाव में उपयोग नहीं की जाती है जिस कारण मरीजो को निजी जांच घरों में इसीजी और अल्ट्रासाउंड जांच करते है, यदि हाँ तो सरकार जमुई सदर अस्पताल में इसीजी और अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के संचालन उपयोग हेतु विशेषज्ञ टेक्नीशियन एवं डॉक्टर के प्रतिनियुक्त करने की विचार रखती है, यदि हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों?