क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि जिला पूर्वी चम्परण अन्तर्गत प्रखंड कोटवा में भोपतीपुर बझिया राजा टोडरमल की जन्म स्थली है, जिन्होने मुगल सम्राट अकबर की शासन काल में देशभर में भूमि की पैमाईश करायी थी, यदि हाँ तो सरकार कब तक उक्त स्थल को पर्यटन रोड मैप एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का विचार रखती है, नही तो क्यों?