क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: -1. क्या यह बात सही है कि आइजीआइएमएस ( IGIMS ) पटना में सभी पदाधिकारीयों कर्मचारियों की नियुक्ति, प्रोन्नति, वेतनमान एवं अन्य सेवा संबंधित सभी मामले एम्स ( AIIMS ) नई दिल्ली के नियम के अनुरूप किया जाता है ;2. क्या यह बात सही है कि क्षेत्रीय चक्षु संस्थान आइजीआइएमएस पटना में बी.एससी. ऑफ्टोमेट्री कोर्स को संचालित करने के लिए कोर्स कोआर्डिनेटर को एम्स के तर्ज पर ऑफ्टोमेट्री होना आवश्यक है ,3. क्या यह बात सही है कि कोऑर्डिनेटर संस्थान में ऑफ्टोमेट्रिस्ट उपलब्ध रहने के बावजूद भी उसका कोऑर्डिनेटर आप्थाल्मोलॉजिस्ट को बनाया गया है ;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार क्षेत्रीय चक्षु संस्थान में ऑफ्टोमेट्रिस्ट की पदस्थापना कोऑर्डिनेटर के रूप में कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?