स्थानीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र दिनांक 23 जनवरी 2025 के अंक में प्रकाशित शीर्षक ‘‘प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में एडमिशन से रिजल्ट तक की सेटिंग, घर बैठे डिग्री का ऑपफर’’ के आलोक में क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में अशोक नर्सिंग कॉलेज, नालंदा एवं अन्य 256 प्राइवेट कॉलेज एएनएम और 140 प्राइवेट कॉलेज जीएनएम का कोर्स करवा रही है; जिसमें एडमिशन से लेकर रिजल्ट तक की पूरी प्रक्रिया अवैध् तरीके से कार्यालय में ही पूरी कर दी जाती है एवं कैंडिडेट को कॉलेज जाने की जरूरत नहीं पड़ती है;2. क्या यह बात सही है कि बिना रजिस्ट्रेशन वाली संस्था द्वारा कोर्स को पूरा कराने एवं दो साल बैक सेशन में एडमिशन के नाम पर कैंडिडेट से एएनएम कोर्स के लिए डेढ़ लाख एवं जीएनएम के लिए पॉच लाख रूपये तक ली जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार दोषी संस्थानों पर कार्रवाई करने एवं निबंध्ति संस्थानों में शिक्षकों के लिए एफ0आर0ए0एस0 (फेस रिकॉग्निशन अटैंडेंस सिस्टम) एवं विद्यार्थियों के लिए बायामेट्रिक उपस्थिति की सुविधा बहाल कराने का विचार रखती है; हॉ, तो कबतक, नहीं, तो क्यों ?