क्या मंत्री , स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार सरकार राजकीय फार्मेसी संस्थान, पटना में संविदा सहायक प्राध्यापक 14 साल से कार्यरत है;2. क्या यह बात सही है कि राजकीय फार्मेसी संस्थान, पटना में डी फॉर्मा, बी फॉर्मा एवं एम फॉर्मा की पढ़ाई हो रही है;3. क्या यह बात सही है कि राजकीय फार्मेसी संस्थान बांका, सिवान, रोहतास एवं नालंदा में सहायक प्राध्यापक के लिए सातवां वेतनमान स्वीकृत किया गया है, लेकिन राजकीय फार्मेसी संस्थान, पटना के सहायक प्राध्यापक को छठे वेतनमान के आधर पर ही मानदेय दिया जा रहा है;4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार राजकीय फार्मेसी संस्थान, पटना में कार्यरत सहायक प्राध्यापक को सातवां वेतनमान का लाभ देने का विचार रखती है, हॉं, तो कबतक, नहीं तो क्यों ?